गहलोत सरकार के मंत्री अशोक चांदना ने एक ट्वीट क्या किया मानो अपनी ही सरकार के लिए खलबला मचा दी है । सबसे पहले जरा गौर से चंद्रयान पर यात्री भेजे गए वाला बयान देने वाले चांदना जी ने क्या ट्वीट किया वो पढ़िए।चांदना ने ट्वीट कर लिखा है की हिण्डोली-नैनवां के बिजली उपभोक्ताओं एवं किसानों की समस्याओं को लेकर कल दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा l आप सभी सादर आमंत्रित है l चांदना की इस चेतावनी ने कई कांग्रेसियों की ही नींदे उड़ा दी है। दरअसल इन दिनों बूंदी जिले में अघोषित बिजली कटौती व ट्रांसफार्मर की आ रही किल्लत को लेकर किसान परेशान है और लगातार खेल मंत्री अशोक चांदना के पास पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। खेल मंत्री अशोक चांदना ने अपने एक्स हेंडल के ऑफिशल अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए लिखा कि हिंडोली नेनवा के किसानों के साथ में बिजली समस्यां को लेकर कलेक्ट्रेट का मंगलवार को 12:00 बजे घेराव करेंगे। आप सादर आमंत्रित। इस बयान के बाद खेल मंत्री अशोक चांदना सवालों के घेरे में भी आ गए हैं कि अपनी सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना को प्रदर्शन की क्यों जरूरत पड़ी। मंत्री द्वारा सोशल मीडिया पर प्रदर्शन की जानकारी देने के बाद सरकार प्रशासन में हडक़म्प मच गया। यहां जयपुर डिस्कॉम के उच्च अधिकारी बूंदी कलेक्ट्रेट में पहुंचे रात 8 बजे मंत्री अशोक चांदना भी बूंदी कलेक्ट में पहुंचे जहां 45 मिनट तक मंत्री और अधिकारियों के बीच वार्ता हुई जो सफल रही।जिसके बाद अशोक चांदना ने एक और ट्वीट कर जानकारी दी है की माननीय ऊर्जा जी ने विश्वास दिलाया है कि हिण्डोली – नैनवां, बून्दी में बिजली उपभोक्ताओं एवं किसानों की समस्याओं का आगामी 2 से 3 दिन में समाधान कर दिया जाएगा l A tweet by Ashok Chandna created panic among Congressmen, whose boat does Chandna want to sink?