Video: आरक्षण के मुद्दे पर कांंग्रेस नेता का वीडियो हुआ वायरल, अब बीजेपी ने बोला हमला!

ADVERTISEMENT

अलवर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा का आरक्षण को लेकर एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लिखा "कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी के बीच हमेशा से बड़ा अंतर रहा है."

Google CTA

इस लोकसभा चुनाव में आरक्षण के बयान पर कांग्रेस नेता बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए कांग्रेस खेमे से लगातार बयानबाजी का दौर भी जारी है. वहीं, अब एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे लेकर बीजेपी अब कांग्रेस को घेर रही है. बता दें कि कांग्रेस ने चुनाव में आरक्षण को मुद्दा बनाया और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव बाद मोदी सरकार आरक्षण समाप्त कर देगी.