Video: REEL से मौत तक! एक पति ने ले ली जान तो दूसरे ने दे दी जान, अनामिका से अलवर तक की कहानी
ADVERTISEMENT
सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के शौक के चलते फलोदी की अनामिका की उसके पति ने हत्या कर दी थी. ऐसा ही एक मामला अलवर का सामने आया है, जहां माया मीणा के पति ने अपनी जान दे दी.
सोशल मीडिया पर हर कोई रातों-रात फेमस होने की कोशिश में लगा रहता है. खूबसूरत तस्वीरें, वायरल रील्स और कई अन्य जरिए से यूजर्स सोशल मीडिया पर हिट भी हो जाते हैं. लेकिन ऐसे ही 2 इंफ्लुएंसर के परिवार की जिंदगी रातों-रात उजड़ गई. फेसबुक-इंस्टा पर रील्स बनाने के शौक के चलते कुछ दिन पहले ही फलोदी में एक हत्याकांड भी सामने आया. जब फलोदी (Phalodi) की अनामिका के रील्स बनाने के शौक से नाराज पति उससे अलग हो गया. जिसके बाद प्रेम संबंध के चलते उसकी हत्या भी कर दी.