जयपुर: ससुरालवालों से छिपाकर 5 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी को कब्र में दफनाया! चौंका देगी मर्डर की ये कहानी
ADVERTISEMENT
जयपुर के अनम मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा.
राजस्थान के जयपुर (Jaipur Crime News) में अनम की मौत एक रहस्य बन गई है. मृतका अनम (Anam Murder Case) के घरवालों का आरोप है कि उसे पति और ससुराल पक्ष ने मार डाला है. जबकि ससुराल पक्ष इसे तबीयत बिगड़ने के बाद हुई एक सामान्य मौत बता रहा है. अब इस बात से रहस्य का पर्दा हटाने के लिए 9 दिन बाद मृतका के शव को कब्र से बाहर निकाला गया है. अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा कि अनम की मौत हत्या थी या नहीं?
