Rajasthan: लव मैरिज के बाद छिपकर रह रहा था कपल, फिर हो गया ऐसा कांड कि हर कोई हैरान
ADVERTISEMENT
एक लड़की को लव मैरिज करना इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी मुहब्बत में अपनी जान ही गंवानी पड़ गई.
राजस्थान के बारां (Baran crime news) जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां घरवालों ने लव मैरिज करने वाली अपनी बेटी के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला. उसे लव मैरिज करना इतना महंगा पड़ गया कि उसे मुहब्बत में अपनी जान ही गंवानी पड़ गई. बारां जिले के जावर थाना इलाके की रहने वाली 20 साल की शिमला कुशवाहा को इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि जिन माता पिता ने उसे अपनी गोद में खिलाया, पाल पोसकर बड़ा किया, वहीं लोग एक दिन उसकी जान ले लेंगे.
