Video: जान से मारने की धमकी मिलने के बाद गुस्सा हुए बाबा बालमुकुंदाचार्य, बोले- 'ऐसे जिहादियों को....'

ADVERTISEMENT

बाबा बालमुकुंदाचार्य (baba balmukundacharya) ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद मुझे सोशल मीडिया पर धमकियां मिलती रही हैं.

Google CTA

MLA Balmukund Acharya : हवामहल से बीजेपी विधायक (BJP MLA) बालमुकुंद आचार्य को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है. इसके बाद वह गुरुवार को जयपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे. जहां पर उन्होंने जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ से मुलाकात करके शिकायत पत्र सौंपा. इस दौरान बीजेपी विधायक ने खुद की जान का खतरा बताते हुए जिहादी प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई करने की भी मांग की.

जयपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे बाबा बालमुकुंदाचार्य ने कहा, "विधानसभा चुनाव के बाद पिछले 5 महीनों में मुझे सोशल मीडिया पर धमकियां मिलती रही हैं. कभी बाल काटने, कभी उंगली काटने, चौराहे पर गोली मारने और कभी सिर कलम करने की धमकी मिलती है. अभी एक और धमकी मिली है कि अगर तू गलता गेट आएगा तो फिर जिंदा नहीं जाएगा. ऐसे जिहादी लोगों का माहौल खराब करने का मकसद रहता है."

 

 

भारत विरोधी नारे लिखे जाने पर कही ये बात

जयपुर के चौड़ा रास्ता में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे जाने पर बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि ये बैंक के कैमरों से पता चलेगा कि ये भारत विरोधी नारे किसने लिखे. मैंने पुलिस कमिश्नर को धमकी मिलने और भारतविरोधी नारे लिखे जाने के बारे में जानकारी दी है. ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.