Barmer-Jaisalmer: केंद्रीय मंत्री को जबरदस्त टक्कर देने वाले रविंद्र सिंह भाटी को अब मिलेगी हाई-लेवल सिक्योरिटी!
ADVERTISEMENT
बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विचार किया जा रहा है.
बाड़मेर-जैसलमेर (Barmer-Jaisalmer) सीट पर सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. भले ही मतदान खत्म हो गया है, लेकिन आए दिन किसी न किसी वजह से यह सीट चर्चा में रहती है. मतदान के दिन मारपीट और उसके अगले ही दिन से बवाल मचा हुआ है. अब निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है.