Barmer-Jaisalmer: रविंद्र सिंह भाटी और उम्मेदाराम में से कौन है आगे? लोगों ने बता दिया पूरा सच

ADVERTISEMENT
हुकुम सिंह नामक शख्स ने बताया कि जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा से तो 100 प्रतिशत रविंद्र सिंह भाटी की जीत है.
राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट (barmer-jaisalmer loksabha seat 2024) प्रदेश की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है. पूरे देश की नजरें हैं कि इस सीट से निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी (ravindra singh bhati), कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल (ummedaram beniwal) और बीजेपी के कैलाश चौधरी (kailash chaudhary) में से किसे जीत मिलेगी. हालांकि फलोदी सट्टा बाजार निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी को उम्मेदाराम बेनीवाल से कमजोर स्थिति में बता रहा है. इस बीच 'राजस्थान तक' के संवाददाता विमल भाटिया ने लोगों से जानने की कोशिश की कि इस सीट पर जनता किस नेता को जितवा रही है?
हुकुम सिंह नामक शख्स ने बताया कि "जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा से तो 100 प्रतिशत रविंद्र सिंह भाटी की जीत है. क्योंकि दो पार्टियां हैं और तीसरा कोई ऐसा कैंडिडेट नहीं था जो निर्दलीय खड़ा हो. टिकटों के टाइम तो 10-15 लोग खड़े हो जाते हैं लेकिन टिकट मिलने के बाद बाकी सब अपने-अपने घर चले जाते हैं. अच्छा लीडर अगर कोई है तो पहली बार रविंद्र सिंह भाटी आया है."
'उम्मेदाराम बेनीवाल को ज्यादा वोट मिला है'
वहीं लोगों से बातचीत के दौरान वहां मौजूद एक अन्य शख्स ने बताया- "बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर 2 लाख वोटों से उम्मेदाराम बेनीवाल जीतेंगे. उम्मेदाराम बेनीवाल को वोट ज्यादा मिला है और भाटी को वोट कम मिला है." हालांकि कौन नेता जीतेगा, इस बात का फैसला तो 4 जून को ही हो पाएगा जब लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी होंगे










