रविंद्र भाटी को हराने के बाद अब सबसे पहले ये काम करेंगे उम्मेदाराम बेनीवाल, जीत के बाद किया ऐलान
ADVERTISEMENT
Barmer Seat Result: बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट पर उम्मेदाराम बेनीवाल को सर्वाधिक 7 लाख 4 हजार 676 वोट मिले तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी 5 लाख 86 हजार 500 वोट लाकर दूसरे नंबर पर रहे.
राजस्थान में 2024 के लोकसभा चुनावों में देश की सबसे चर्चित और हॉट सीट रही बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट (Barmer Jaisalmer Seat) पर कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल (Ummedaram Beniwal) ने निर्दलीय प्रत्याशी एवं शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) को हरा दिया है. वहीं मोदी सरकार के केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर रहे. इस बीच अपनी जीत के बाद अब उम्मेदाराम बेनीवाल ने बताया है कि वह सबसे पहला काम क्या करेंगे.
