Big Crime: महिला विधायक का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर किया था वायरल! फिर सामने आई ये हकीकत
ADVERTISEMENT
भरतपुर के बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने इसे लेकर शिकायत भी दी कि. शिकायत यह कि चाय वाला के नाम से एक फेसबुक पेज पर उनके अश्लील फोटो और वीडियो लगातार पोस्ट किए जा रहे थे.
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, यह किसी को समझ ही नहीं आता. परेशानी यह भी है कि इस प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग की भी काफी शिकायतें मिलती है. चाहे वह साइबर ठगी हो या अश्लील वीडियो पोस्ट करना. कई ऐसी चीजें भी हैं, जिससे हम अनजान हैं. हाल ही में ऐसा मामला सामने आया है. जिसमें कोई आम आदमी नहीं, बल्कि महिला विधायक को निशाना बनाया गया.
