Viral Video: पानी को लेकर बढ़ा विवाद और निर्दलीय विधायक की पुलिस अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की, पति भी भिड़ गए!
ADVERTISEMENT
राजस्थान के भरतपुर में बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत और उनके पति ऋति बंसल का पुलिस प्रशासन के साथ नोंक-झोंक का वीडियो वायरल हो रहा है. नोंक-झोंक होते-होते दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की नौबत तक आ गई.
राजस्थान के भरतपुर में बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत और उनके पति ऋति बंसल का पुलिस प्रशासन के साथ नोंक-झोंक का वीडियो वायरल हो रहा है. नोंक-झोंक होते-होते दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की नौबत तक आ गई. विधायक की जिस अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की हुई, वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थे. जिसके बाद विधायक के समर्थकों ने नारेबाजी भी शुरू कर दी. जिसके बाद जैसे-तैसे मामला शांत हुआ. यह पूरा मामला पानी को लेकर विवाद से जुड़ा है. दरअसल, भरतपुर में करौली के पांचना बांध से आ रहा पानी विवाद का विषय बन चुका है.
