Bikaner: श्रीडूंगरगढ़ में छात्रा को महिला टीचर से हुआ प्यार, दोनों घर से फरार !
ADVERTISEMENT
Bikaner: In Sridungargarh, the girl student fell in love with the female teacher, both absconded from home!
हमें माफ करना हम लेस्बियन हैं एक दूसरे के बगैर जिंदा नहीं रह सकते। ये वीडियो बीकानेर के श्रीडंगरगढ़ की रहने वाली एक लड़की ने बनाया है। बताया जा रहा है कि ये लड़की अपनी ही महिला टीचर के साथ घर छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद लड़की के घरवाले पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ,घरवालों का आरोप है कि लड़की को समुदाय विशेष की एक महिला टीचर अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गई है। ये खबर पता चलते ही लड़की और महिला टीचर से एक वीडियो बनाया, और अपने प्यार को जगज़ाहिर कर दिया। लड़की ने अपने घरवालों से माफी मांगते हुए अपनी टीचर के घरवालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की गुजारिश की है।
श्रीडूंगरगढ़ से अपनी टीचर के साथ घर छोड़कर जाने वाली लड़की नाबालिग है, फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। अब इस वीडियो पर लोग अपने अपने तरीके से अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Bikaner: In Sridungargarh, the girl student fell in love with the female teacher, both absconded from home!
