Bikaner weather: बीकानेर में ऐसी गर्मी कि BSF के जवान ने रेत में भून दिया पापड़, Video वायरल

ADVERTISEMENT

Rajasthan weather update: राजस्थान के बीकानेर में पारा 45 डिग्री और बाड़मेर मेंं 46 डिग्री पहुंच चुका है. वहीं चूरू में 46.8 डिग्री तापमान ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है.

google news

राजस्थान (Rajasthan weather) में आसमान से बरस रही आग ने पारा 46 डिग्री के पार पहुंचा दिया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिनों में पारा 48 डिग्री तक छू सकता है. इधर बीकानेर (BSF Jawan viral video of bikaner) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहा BSF (सीमा सुरक्षा बल) का जवाब रेत में पापड़ डालकर ढक देता है. महज 45 सेकेंड में ही पापड़ भुन जा रहा है.