आलाकमान की नजरों में खटक रहे हैं राजेंद्र राठौड़? राहुल कस्वां का ये बयान बीजेपी के दिग्गज नेता की बढ़ा देगा मुश्किल!
ADVERTISEMENT
लोकसभा चुनाव में कई सीटों पर बीजेपी की हार को लेकर समीक्षा की जा रही है. चुनावी नतीजों ने पार्टी के भीतर खलबली मचा दी. खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश के कई बीजेपी नेताओं की धड़कन भी तेज हो गई है.
लोकसभा चुनाव में कई सीटों पर बीजेपी की हार को लेकर समीक्षा की जा रही है. चुनावी नतीजों ने पार्टी के भीतर खलबली मचा दी. खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश के कई बीजेपी नेताओं की धड़कन भी तेज हो गई है. क्योंकि दिल्ली से कब नया फरमान आ जाएं, इसका डर हर वक्त लगा रहता है. बीजेपी आलाकमान ने पार्टी के कई बड़े नेताओं से सलाह-मशविरा के बाद ही लोकसभा चुनाव के टिकट बांटे थे. लेकिन जैसी उम्मीद थी चुनाव परिणाम वैसे नहीं आ सके.