Video: सीपी जोशी को आगे कर अब राजस्थान में BJP चलेगी ये बड़ा दांव, देखें

ADVERTISEMENT

‘BJP will run big in Rajasthan by putting CP Joshi ahead’ – Amit Shah

Google CTA

राजस्थान का सियासी रण इसी साल है, और 2023 की लड़ाई के लिए भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां जोरों पर हैं। और राजस्थान में बीजेपी की तैयारियों को धार दे रहे हैं खुद गृहमंत्री अमित शाह। राजस्थान में एक बार फिर सरकार बनाने को लेकर बीजेपी कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है। और इसी का नतीजा है कि सतीश पूनिया को हटाकर चितौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। और अध्यक्ष बदलते ही राजस्थान में बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अब पार्टी की कमान पुनिया की जगह सीपी जोशी के हाथ में है, जिन्हें अमित शाह और पीएम मोदी का कारीबी भी माना जाता है। इतना ही नहीं जानकार मानते हैं कि चुनाव से पहले सीपी जोशी पार्टी में बड़े बदलाव भी कर सकते हैं। 2018 में सरकार जाने के बाद बीजेपी मानो दो खेमों में बंटती चली गई, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का अपना महारानी वाला जलवा है जिसके कारण बीजेपी का एक बड़ा तबका अब भी उनके साथ है, वहीं बतौर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने भी पार्टी के लिए 3 साल तक डट कर काम किया, और महारानी से अलग अपने समर्थकों की अच्छी खासी जमात खड़ी कर ली। हालांकि पुनिया की कुर्सी भी इसी वजह से गई।

कांग्रेस में गहलोत-पायलट के झगड़े से राजस्थान का बच्चा-बच्चा वाकिफ है, और बीजेपी नहीं चाहती कि चुनाव से पहले बीजेपी में भी ऐसे ही हालात पैदा हो जाएं। पार्टी आलाकमान ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह कि गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और चाहे जो हो सबको साथ मिलकर काम करना होगा।

‘BJP will run big in Rajasthan by putting CP Joshi ahead’ – Amit Shah