राजस्थान में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव है और उससे पहले भाजपा ने कई मोर्चे में बदलाव किया है. इसी में युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची को बनाया है जो गुर्जर समाज से आते है. ऐसे में प्रदेश में लगभग 75 सीटों पर अपना प्रभाव रखने वाले गुर्जर समाज के चेहरे को युवा मोर्चा की कमान देना बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक कह सकते है. हालांकि कांग्रेस के पास सचिन पायलट जैसा बड़ा गुर्जर फेस है लेकिन बीजेपी भी अंकित गुर्जर चेची के जरिए गुर्जर वोट बैंक को साँधने का प्रयास करेंगी. राजस्थान तक से खास बातचीत में अंकित चेची ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को बीजेपी से जोड़ना उनका लक्ष्य रहेंगा और जो जिस कांग्रेस सरकार ने पेपर लीक, बेरोजगारी के जरिए युवाओं पर कुठाराघात किया उसका युवा आने वाले चुनाव में जवाब देगा ! ‘BJP’s eyes on Gurjar vote, party engaged in finding a solution to Pilot’!