टोंक जिले में सांप्रदायिक दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील माने जाने वाले मालपुरा कस्बे में आज एक बार दो समुदायों के युवकों में एक दूसरे पर जमकर पत्थरबाज़ी किये जाने का मामला सामने आया है. विवाद व पत्थरबाज़ी का कारण दोनों पक्षों के बच्चों में हुई आपसी कहासुनी को बताया जा रहा है. घटना पुरानी तहसील क्षैत्र में हुई है.हांलांकि दोनों पक्षों के युवकों में पत्थरबाज़ी की सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही मालपुरा थाना पुलिस के अलावा एएसपी राकेश कुमार,सीओ सुशील मान के अलावा एसडीएम महिपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे लेकिन उनकी मौजूदगी में दोनों ओर से पत्थरबाज़ी जारी है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत ही आरएसी भी मौके पर तैनात की गयी है. फिलहाल पुलिस व आरएसी द्वारा हालात को नियंत्रण में कर लिये जाने की जानकारी मिली है. इस दौरान पत्थरबाज़ी मे लगभग आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है जिसमें महिलायें व पुलिस कांस्टेबल भी शामिल हैं. इस दौरान कुछ वाहनों के भी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है. इधर मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस व प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों के लोगों के साथ समझाईश कर मामले को पूरी तरह से शांत किये जाने के प्रयास जारी हैं. Breaking News: Atmosphere bad in Tonk, heavy police force deployed after ruckus!