Rajasthan: कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया ने पेपर लीक को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर कसा तंज

ADVERTISEMENT

अभिमन्यु पूनिया ने हनुमान बेनीवाल के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की बदौलत ही वे संसद में पहुंचे हैं.

Google CTA

राजस्थान समेत देशभर में हो रहे पेपर लीक (Paper leak in rajasthan) पर कांग्रेस विधायक और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने केंद्र सरकार को जमकर घेरा है. पूनिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है. साथ ही उन्होंने 27 जून को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है. अभिमन्यू पूनिया ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत को भी पेपर लीक पर आड़े हाथों लिया है. 

कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि पेपरलीक से लाखों अभ्यर्थियों को नुकसान हुआ है. ऐसे में युवा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता 27 जून को संसद घेराव करेंगे. घेराव करने के साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग भी करेंगे. वहीं राजस्थान में पूर्व गहलोत सरकार में हुए पेपर लीक को लेकर उन्होंने कहा कि, हां बिल्कुल कांग्रेस राज में जो पेपरलीक हुए उस पर कांग्रेस ने कमेटी बनाई. अब भाजपा की सरकार है तो पूरे प्रकरण की जांच कर बड़े से बड़े मगरमच्छ को पकड़े. 

कौन से विधायक, मंत्री या नेता शामिल है उन्हें गिरफ्तार करें. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कने पेपर लीक में सख्त कार्रवाई नहीं तो जनता ने जवाब दे दिया. यही वजह है कि विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटे मारवाड़ में कांग्रेस हारी और लोकसभा में भी मारवाड़ में कांग्रेस कमजोर रही. जो अभ्यर्थी पेपर देता है उसे सब पता है की मुख्यमंत्री कौन है और RPSC अध्यक्ष कौन है. 

हनुमान बेनीवाल के आरएलपी से गठबंधन के बाद कांग्रेस के खाते में लोकसभा की 11 सीटें आईं वाले बयान पर अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि वे बड़े भाई है और कुछ भी बोल देते है. कांग्रेस की वजह से ही आज हनुमान बेनीवाल संसद पहुंचे है.