बीकानेर पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बीजेपी की जनाक्रोश रैली में हिस्सा लिया, जोशी ने कहा कि गहलोत सरकार के खिलाफ राजस्थान की जनता में पूरा आक्रोश है। जोशी ने गहलोत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए करप्शन और कानून-व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा। जोशी ने किसानों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सरकार को जमकर घेरा। सीपी जोशी ने कहा कि अशोक गहलोत अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं उसे कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। जोशी ने पेपर लीक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। आने वाले चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया उन्होंने कहा कि बीजेपी में जनाधार वाले नेताओं की कोई कमी नहीं है। CP Joshi Exclusive Interview