Dholpur: मंत्री अशोक चांदना ने गहलोत सरकार की खूब तारीफ की!

ADVERTISEMENT
Dholpur: Minister Ashok Chandna praised the Gehlot government a lot!
धौलपुर पहुंचे खेल मंत्री अशोक चांदना ने मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जमकर तारीफ की। चांदना ने कहा कि आज अशोक गहलोत की गांव-गांव, ढांणी-ढांणी में खूब सराहना हो रही है, गहलोत ने साढ़े चार साल में जितना विकास का काम कर दिया है,उतना शायद कोई भी नहीं कर सकता था। अशोक चांदना ने इस बार के चुनावी नेतृत्व पर भी अपनी बात कही, उनके पूछा गया था कि 2023 का विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, जिस पर चांदना ने कहा कि चुनाव में कोई चेहरा नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी का नाम होगा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में ही कांग्रेस इस बार का चुनाव लड़ेगी। चांदना ने भरोसा जताया कि इस बार जनता किसी के नाम पर नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार यानि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काम पर ही वोट देगी।
Dholpur: Minister Ashok Chandna praised the Gehlot government a lot!