Diya Kumari, Baba Balaknath, Kirodi Lal Meena.. CM Bhajanlal की सेना में कौन-कौन ?

ADVERTISEMENT

Diya Kumari, Baba Balaknath, Kirodi Lal Meena..who is in CM Bhajanlal’s army?

Google CTA

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है.. राजस्थान में इस बार मंत्रिमंडल भी मानो बिरबल की खिचड़ी से कम नहीं थी। लगता है जैसे एक-एक दिन में एक-एक मंत्री का फैसला हुआ है। खैर.. आज नए सीएम भजनलाल शर्मा की नई कैबिनेट बनने जा रही है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे राज्यपाल कलराज मिश्र मंत्रियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाएंगे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि सीएम भजनलाल की सेना में कौन-कौन शामिल हो रहे हैं। सवाल ये भी कि कौन मंत्री पद की शपथ लेगा और आज कौन सिर्फ ताली पिटेगा। राजस्थान में नई बनी भजन सरकार के पहले मंत्रिमंडल में कौन-कौन नाम शामिल होने जा रहे हैं। तो चलिए हम बताते हैं।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा, बाबा बालकनाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, नौक्षम चौधरी, अनीता भदेल, दीप्ति माहेश्वरी, ओटाराम देवासी, और जोगेश्वर गर्ग..

वहीं वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह और निंबाहेड़ा से विधायक श्रीचंद कृपलानी का भी नाम मंत्री की रेस में आगे है. और कुल मिलाकर 20 से 22 मंत्री बन सकते हैं।

बता दें कि राजस्थान में मंत्रिमंडल बनाने पर मंथन दिल्ली में चल रहा है। जिसकी अगुआई भले ही बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे हों लेकिन पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की भी पूरी नजर है। अभी 5 राज्यों में हुए चुनाव में बीजेपी की तीन में सरकार बनी.. और सबसे आखिर में कैबिनेट भी यहीं बन रहा है.. तो आप सोच सकते हैं भजनलाल की सेना तैयार करने में दिल्ली से कितना जोर लगाया जा रहा है। खैर.. अब सारी जोरआजमाइश खत्म हो चुकी है और कुछ ही देर में पता चल जाएगा किस-किसके हाथ में कितनी मलाई आने वाली है।

Diya Kumari, Baba Balaknath, Kirodi Lal Meena..who is in CM Bhajanlal’s army?