महिला टीचर ने पकड़ी हेडमास्टर की गिरेबां, बोली- 'पंडितों की सारी पंडताई निकाल दूंगी', Video वायरल
ADVERTISEMENT
अलवर में एक महिला टीचर (Female Teacher Viral Video) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने हेडमास्टर की कॉलर पकड़ने के बाद काफी अभद्रता की.
राजस्थान के अलवर (Alwar News) में एक महिला टीचर का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में वह स्कूल के स्टाफ के साथ बदतमीजी करते और जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करते हुए देखी जा सकती है. मामला जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र के नगला जोगी राजकीय प्राथमिक विद्यालय का है. यहां की महिला टीचर ममता मीणा (Mamta Meena Video) ने हेड मास्टर का कॉलर पड़कर उनको धमकी दी. जब गांव के सरपंच स्कूल में पहुंचे तो महिला टीचर ने उनको भी धमकाया. इस दौरान स्कूल के स्टाफ ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
