गहलोत को फिर याद आया ‘मानेसर एपिसोड’, MLA रमिला से इतने खुश कि मंच पर बड़ा तोहफा दे गए

ADVERTISEMENT

Gehlot again remembered the ‘Manesar incident’, was so happy with Ramila Khadiya that he gave a big gift on the stage!

Google CTA

Gehlot again remembered the Manesar incident: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (rajasthan assembly election 2023) को देखते हुए राज्य में सियासी पारा चढ़ता ही जा रहा है. एक तरफ जहां भाजपा सत्तारूढ़ गहलोत सरकार (gehlot government) को घेरने और चुनावी रणनीतियों में व्यस्त है तो दूसरी ओर तमाम प्रयासों के बावजूद कांग्रेस अंदरूनी कलह से जूझती नजर आ रही है. यह तब है जब राजस्थान कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को सुलझाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ बैठक की थी, लेकिन राजस्थान कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं के बीच खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही.