सीएम गहलोत पर भड़के शेखावत, कहा ‘मेरे पास अशोक और वैभव का काला चिठ्ठा है’!

ADVERTISEMENT

Gehlot’s attack, Shekhawat got angry, said ‘I have black letter of Ashok Gehlot and Vaibhav Gehlot’!

Google CTA

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भ्रष्टाचार को लेकर न केवल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पुत्र को घेरा, बल्कि संजीवनी मामले को लेकर मुख्यमंत्री को खुले मंच पर बहस की चुनौती भी दी. शेखावत ने कहा कि सौ रुपए के शेयर खरीदकर 40 हजार रुपए में मलेशिया की कंपनी को बेचकर करोड़ों रुपए के कालेधन को सफेद करने का काम वो करते हैं और आरोप मुझ पर लगाते हैं. अपने गिरेबां में झांककर देखें, कालिक के अलावा कुछ नहीं मिलेगा. शेखावत गुरुवार को देर रात पोकरण में मीडिया से बात कर रहे थे. मुख्यमंत्री के बार-बार उन पर आरोप लगाने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि जो बौखलाहट उनके बेटे को और उनके राजनीतिक अस्तित्व को पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर के मतदाताओं ने दी है.