CM Bhajan Lal Sharma का शानदार फैसला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा को भी करनी पड़ी तारीफ!

ADVERTISEMENT

सीएम भजनलाल शर्मा ने वीवीआइपी विजिट के दौरान जयपुर में लगने वाले जाम से शहरवासियों को राहत देने के लिए बड़ा निर्णय किया है. उन्होंने तय किया है कि उनके आने-जाने के दौरान अब शहर में ट्रैफिक नहीं रोका जाएगा. वो आम आदमी की तरह ही आएंगे-जाएंगे.

google news

बुधवार रात जयपुर में एक शानदार नजारा देखने को मिला. सीएम भजन लाल अपने काफिले के साथ रेड लाइट पर रूके. इस नजारे को जिसने भी देखा वो सीएम की तारीफ करते नहीं थक रहा. दरअसल, सीएम भजनलाल शर्मा ने वीवीआइपी विजिट के दौरान जयपुर में लगने वाले जाम से शहरवासियों को राहत देने के लिए बड़ा निर्णय किया है. उन्होंने तय किया है कि उनके आने-जाने के दौरान अब शहर में ट्रैफिक नहीं रोका जाएगा. वो आम आदमी की तरह ही आएंगे-जाएंगे. सीएम ने पुलिस महानिदेशक यू.आर.साहू को इसे लेकर निर्देश दिए हैं. सीएम ने ये भी तय किया है कि रास्ते में यदि रेड लाइट है तो उनका काफिला रुकेगा.