हनुमान बेनीवाल के 'धक्के मारने' वाले बयान से कांग्रेस पार्टी में मच गई भगदड़? देखें क्या हुआ

ADVERTISEMENT

लोकसभा चुनाव से ऐन पहले नागौर में 1000 कांग्रेसियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. हालांकि उन्होंने कोई पार्टी ज्वॉइन नहीं की है.

Google CTA

हनुमान बेनीवाल के एक बयान के बाद नागौर में कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मच गई है. लोकसभा चुनाव से ऐन पहले नागौर में 1000 कांग्रेसियों ने पार्टी को बाय बोल दिया. हालांकि उन्होंने कोई पार्टी नहीं ज्वॉइन की. माना जा रहा है कि कुछ दिन पहले हनुमान बेनीवाल के एक बयान के बाद 3 कांग्रेसियों को पार्टी से निकाला गया था. इनपर आरोप लगाया गया था कि ये बीजेपी की प्रत्याशी डॉक्टर ज्योति मिर्धा के समर्थन में प्रचार कर रहे थे. यानी गले में दुपट्‌टा कांग्रेस का था और काम बीजेपी के लिए कर रहे थे.