Harish Chowdhary said on the statement of Hanuman Beniwal: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और बायतु विधायक हरीश चौधरी (harish Chaudhary) ने हनुमान बेनीवाल के ‘पॉलिटिकल पापा’ वाले बयान पर पलटवार किया है. हरीश चौधरी ने कहा कि जैसा हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) कह रहे हैं कि मैं सुबह -सुबह उनसे रेलवे स्टेशन पर मिला था. इसमें कोई सच्चाई नहीं है, हनुमान बेनीवाल झूठ बोल रहे हैं. इसके लिए मैं मंदिर या जनता के बीच कसम खाने को तैयार हूं. हरीश चौधरी का बेनीवाल पर आरोप है कि हनुमान बेनीवाल केवल विवाद खड़े करने के लिए ही इस तरह के बयान देते हैं. बजरी के मुद्दे पर बोलते हुए हरीश चौधरी ने कहा कि हनुमान बेनीवाल की बजरी ठेकेदारों से सांठगांठ है. इसलिए ही नागौर में बजरी महंगी और बाड़मेर में बजरी सस्ती है. हरीश चौधरी ने कहा कि जुलाई और अगस्त माह कहीं बजरी का खनन नहीं होता, यही नियम है. साथ ही 48 टन से अधिक कोई बजरी का स्टॉक भी नहीं रख सकता. हरीश चौधरी ने आरोप लगाया कि हनुमान बेनीवाल बजरी ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं. बेनीवाल ने अपने बयान में कहा था कि हरीश चौधरी और पूरी सरकार ने खींवसर में उनके भाई को हराने की पूरी ताकत लगाई लेकिन मुंह की खाई. इस बयान पर हरीश चौधरी ने कहा कि कोई भी अपनी पार्टी को हराना नहीं चाहेगा. खींवसर में चुनाव के दौरान मैंने भी पार्टी के लिए प्रचार किया था. हरीश चौधरी ने कहा कि बेनीवाल की पार्टी खींवसर में जीती तो बीजेपी की बैसाखियों पर जीती. हरीश चौधरी ने कहा कि गजेंद्रसिंह खींवसर और गजेंद्रसिंह शेखावत की बैसाखियों पर जीते. 2 दिन पहले ही बायतु में लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा था कि हरीश चौधरी ने जनता का कोई काम नहीं किया. हालांकि, रिफाइनरी में ठेकेदारी का जमकर काम किया. इस पर पलटवार करते हुए हरीश चौधरी ने कहा कि चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, चिकित्सा का क्षेत्र हो, सड़कें हो, पेयजल हो या अन्य कोई कार्य, बायतु में हर क्षेत्र में विकास कार्य हुआ है. उन्होंने कहा कि कैलाश चौधरी स्वयं अपने कार्यकाल और मेरे कार्यकाल की तुलना कर लें, अपने आप स्पष्ट हो जाएगा कि किसके कार्यकाल में विकास कार्य हुए. Harish Choudhary’s counter attack on Hanuman Beniwal’s political father’s statement!