Video: कोटा पुलिस से अकेले भिड़ गई हिस्ट्रीशीटर की पत्नी, पुलिस वालों की हालत हो गई खराब!

ADVERTISEMENT

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई कोटा पुलिस (Kota police) पर उसकी पत्नी ने हमला कर दिया.

Google CTA

कोटा (Kota News) में हिंडोली थाना क्षेत्र के ग्राम वासनी के जंगल में मकान बनाकर रह रहे एक हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर (Hardcore Historysheeter) राजाराम मीणा को पकड़ने के लिए पुलिस गई. जैसे ही पुलिस ने उसके घर पर गुरुवार सुबह दबिश दी, बदमाश व उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर तलवार से हमला कर दिया. हमले में एक सिपाही के उंगली पर चोट आई है.