Dholpur में ‘कांग्रेसियों’ ने पकड़ी पायलट की राह, धरने पर बैठे !
ADVERTISEMENT
In Dholpur, ‘Congressmen’ caught the path of Pilot, sat on a dharna!
राजस्थान में भ्रष्टाचार को लेकर सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जनाक्रोश यात्रा के साथ धरना और आंदोलन कर रहे हैं तो वही धौलपुर नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस,बीजेपी और निर्दलीय पार्षदों ने एक मंच पर आकर कांग्रेस की सभापति और नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ बिगुल फूंक दिया हैं और आज सोमवार से पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना पर बैठ कर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया हैं.कांग्रेस की उपसभापति के साथ कांग्रेस,बीजेपी और निर्दलीय पार्षदों ने नगर परिषद सभापति और नगर परिषद प्रशासन पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं. नगर परिषद के कांग्रेस,बीजेपी और निर्दलीय पार्षदों ने बताया कि लंबे समय से नगर परिषद आयुक्त और कांग्रेस की सभापति मनमाने तरीके से बिना बोर्ड की बैठक बुलाए ही ठेकेदारों को लाभ पहुंचा रहे हैं। रिकॉर्ड में संविदा पर लगे ठेका सफाई कर्मचारियों की संख्या अधिक होने के बावजूद भी शहर में सफाई व्यवस्था नहीं की जा रही है। नगर परिषद में इन दिनों दलालों का बोलबाला है। बिना दलालों के आम लोगों के काम नगर परिषद में नहीं किए जा रहे हैं। वार्ड पार्षद अगर नगर परिषद प्रशासन से कोई भी जानकारी मांगते हैं,तो उनको नगर परिषद द्वारा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती है,जिससे पार्षदों में भारी रोष व्याप्त है। पार्षदों ने बताया कि सभापति अपने चहेते ठेकेदारों को बिना टेंडर के ठेका दे देते हैं और कार्य पूरा हो जाने के बाद टेंडर की खानापूर्ति कर दी जाती हैं.साथ ही टेंडरो की निविदाएं भी अखबारों में प्रकाशित नहीं की जाती हैं.सरकारी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं और बिना पैसे के नगर परिषद में कोई भी कार्य नहीं हो रहा हैं.नगर परिषद द्वारा बनाई गई समितियों में भी भ्रष्टाचार किया जा रहा हैं.पार्षदों ने बताया कि ढाई साल में कांग्रेस के सभापति ने एक भी बैठक नहीं बुलाई हैं और बिना बैठक के बजट भी पास कर दिए हैं.पार्षदों ने चेतावनी दी हैं कि सीएम गहलोत अगर धौलपुर नगर परिषद् के कार्यों की जल्द जांच नहीं कराते हैं और उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं इसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में उठाना पडेगा। बता दें कि धौलपुर नगर परिषद का बोर्ड कांग्रेस का हैं और सभापति खुशबू सिंह हैं.जिस समय कांग्रेस का बोर्ड बना उस समय कांग्रेस की सभापति को पूर्व सीएम वसुंधरा गुट के पार्षदों ने समर्थन दिया था.
In Dholpur, ‘Congressmen’ caught the path of Pilot, sat on a dharna!
