मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ खड़े हो गए डॉ. किरोड़ीलाल मीणा! अपनी ही सरकार से क्यों खफा हो गए बाबा?

ADVERTISEMENT

राजस्थान में कितनी सीटें आएगी, इसे लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई है. मतदान और नतीजों की तारीखों में अंतर इतना बड़ा है कि हर चौपाल पर आंकलन इसी बात को लेकर हो रहा है.

Google CTA

राजस्थान में कितनी सीटें आएगी, इसे लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई है. मतदान और नतीजों की तारीखों में अंतर इतना बड़ा है कि हर चौपाल पर आंकलन इसी बात को लेकर हो रहा है. फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) में भी ऐसा ही कुछ हाल है. हर दिन सीटों को लेकर भाव बदल रहे हैं. वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कह दिया है कि एक सीट से ज्यादा का नुकसान नहीं होगा. 

जबकि पार्टी की सर्वे रिपोर्ट में कह दिया है कि ज्यादा से ज्यादा 2-3 सीटों का नुकसान हो सकता है. अब दावा किया जा रहा है कि सीएम के खिलाफ डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मोर्चा खोल दिया है. डॉ. मीणा के लिखे एक पत्र की काफी चर्चा हो रही है. 

 

 

अभी तक कैबिनेट मंत्री कह रहे थे कि कन्हैयालाल मीणा दौसा से हारे तो इस्तीफा दे देंगे. लेकिन अब कह रहे हैं कि मुझे इसकी जरूरत नहीं होगी क्योंकि वह दौसा सीट बीजेपी जीत रही है.