VIDEO: जयपुर के चौरू गांव के लोग अचानक रातों-रात खोदने लगे जमीन...मुगलकालीन सिक्कों की अफवाह या हकीकत?

ADVERTISEMENT

जयपुर के चौरू गांव में एक पुराने मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने की अफवाह फैल गई. इसे मुगलकालीन खजाना मानकर बच्चे, बूढ़े और महिलाएं रातभर टॉर्च लेकर सिक्के ढूंढने में जुटे रहे.

Google CTA

Rajasthan News: जयपुर जिले के चौरू गांव में एक अफवाह ने पूरे गांव में ऐसा माहौल बना दिया कि रातो-रात लोग खजाने की तलाश में जुट गए. पुराने मकान की जेसीबी से खुदाई के दौरान जमीन से चांदी के सिक्के निकलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी.