Video: जयपुर में हरीश चौधरी का पूतला फूंका, राजपूत समाज की चेतावनी- माफी मांगे कांग्रेस विधायक, नहीं तो...
ADVERTISEMENT
राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हरीश चौधरी की ओर से 'ठाकुरों का कुआं' कविता पढ़े जाने पर घमासान मचा हुआ है. अब हरीश चौधरी के खिलाफ राजपूत समाज सड़क पर उतर आया है.
राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हरीश चौधरी की ओर से 'ठाकुरों का कुआं' कविता पढ़े जाने पर घमासान मचा हुआ है. शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, बीजेपी विधायकों के बाद उन्हीं की पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी चौधरी को नसीहत दी. अब हरीश चौधरी के खिलाफ गुस्सा सड़कों पर भी दिखाई दे रहा है. उनके बयान के खिलाफ राजपूत समाज सड़क पर उतर आया है.
