Jaipur: ”कालेधन में वैभव गहलोत का नाम, हवाला के ज़रिए मॉरिशस भेजा गया पैसा”! – Kirodi Lal Meena

ADVERTISEMENT

Jaipur: “Vaibhav Gehlot’s name in black money, money sent to Mauritius through hawala”! Kirodi Lal Meena

Google CTA

डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने सीएम अशोक गहलोत और उनके बेटे वैभव गहलोत पर होटल फेयरमाउंट में मॉरिशियस की शैल कंपनी की ओर से करीब 100 करोड़ के निवेश को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि ये पैसा गहलोत और उनके परिवार के सदस्यों का है, जो पहले हवाला के जरिए मॉरिशियस पहुंचाया गया। इस मामले में ईडी से जांच की मांग की। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने जयपुर स्थित ईडी कार्यालय में पहुंचकर सबूत के तौर पर तमाम दस्तावेज ईडी को सौंपे हैं। ईडी अधिकारियों को परिवाद देने के बाद सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि वैभव गहलोत और फेयरमाउंट होटल के मालिक रतनकांत शर्मा के खिलाफ ईडी को सबूत सौंप दिए हैं, उम्मीद है जल्द कार्रवाई भी होगी।

Jaipur: “Vaibhav Gehlot’s name in black money, money sent to Mauritius through hawala”! Kirodi Lal Meena