Video: गैंगस्टर काला जठेड़ी से शादी करने के बाद सामने आया लेडी डॉन अनुराधा चौधरी का ये वीडियो, देखें

ADVERTISEMENT

Gangster Kala Jathedi Shaadi: लेडी डॉन अनुराधा चौधरी अब गैंगस्टर काला जठेड़ी की दुल्हन बन गई हैं.

Google CTA

Gangster Kala Jathedi Shaadi: जिन हाथों में कभी गोली-बंदूक और रिवॉल्वर होते थे, लेडी डॉन अनुराधा चौधरी (lady don anuradha choudhary marriage) के उन हाथों में आज काला जठेड़ी के नाम की मेहंदी लगी है. आपने ऐसी शादी ना पहले कभी देखी होगी ना सुनी होगी और ना ही आपने कभी लेडी डॉन अनुराधा चौधरी को इस रूप में देखा होगा. राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी की दुल्हन बन गई है. लेकिन ये सब हुआ पुलिस की भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच. इलाके में चारों और घूमती बख्तरबंद गाड़ियों और 4 राज्यों की पुलिस की पैनी नजर के बीच दोनों ने सात फेरे लिए.