Delhi-Mumbai Express Way पर नेता प्रतिपक्ष Tikaram Jully का हुआ एक्सीडेंट, अब हेल्थ को लेकर आया नया अपडेट

ADVERTISEMENT

Tikaram Jully : राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की कार का बुधवार रात एक्सीडेंट हो गया.

Google CTA

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (tikaram jully) की कार का बुधवार रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट (Rajasthan Accident News) हो गया. दरअसल, अचानक नीलगाय सामने आ गई थी जिससे कार के एयरबैग खुल गए. उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है. हालांकि उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है. इलाज के लिए टीकाराम जूली को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया.