मंत्री पद छोड़ने के बाद किरोड़ीलाल मीणा अब पायलट की राह पर! बाबा ने बढ़ा दी बीजेपी की टेंशन?
ADVERTISEMENT
बीजेपी के दिग्गज नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की सियासत जितनी दिखती है, उतनी आसान नहीं है. पिछले साल चुनावी तैयारियों के दौरान मुख्यमंत्री दावेदारों में शामिल रहे डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया तो उन्होंने 6 महीने के भीतर ही इस्तीफा दे दिया.
बीजेपी के दिग्गज नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की सियासत जितनी दिखती है, उतनी आसान नहीं है. पिछले साल चुनावी तैयारियों के दौरान मुख्यमंत्री दावेदारों में शामिल रहे डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया तो उन्होंने 6 महीने के भीतर ही इस्तीफा दे दिया. उनकी तरफ से इसके पीछे वजह बताई गई कि वह दौसा लोकसभा सीट पर बीजेपी की हार के बाद इस्तीफा दे रहे हैं, जैसा उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान प्रण लिया था. लेकिन अब इस्तीफा देने के बाद पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा करने की बात कह रहे हैं.