भीलवाड़ाः भूत भगाने का लाइव वीडियो! स्कूल में पढ़ाई बंद और होने लगी झाड़-फूंक
यह खबर है भीलवाड़ा (Bhilwara) के कोटडी क्षेत्र की. यह पूरा मामला शुरू हुआ स्कूल में 11वीं की एक छात्रा के बीमार पड़ने के बाद. इस छात्रा की बीमारी का पता नहीं चल पा रहा था. इस बीच कुछ और छात्राएं भी बीमार पड़ने लगीं. इस खबर के फैलते ही लोगों में डर का माहौल हो गया और गांव वालों ने फैसला किया भूत भगाओ अभियान चलाने का.