Lok Sabha Election: अशोक गहलोत ने बताया - राजस्थान में कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस, BJP की धड़कने तेज!

ADVERTISEMENT

Lok Sabha Election: चुनावों में जीत हो ना हो नेताओं का कॉन्फिडेंस बड़ा मायने रखता है. ये आत्मविश्वास ही है जो बयान की शक्ल में जनता के दिलो-दिमाग पर बड़ी छाप छोड़ जाता है. हमारा इशारा है राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की ओर, जो चुनाव परिणाम आने से पहले दावे के साथ कह रहे हैं कि इस बार लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस बेहतरीन प्रदर्शन करेगी.

Google CTA

Lok Sabha Election: चुनावों में जीत हो ना हो नेताओं का कॉन्फिडेंस बड़ा मायने रखता है. ये आत्मविश्वास ही है जो बयान की शक्ल में जनता के दिलो-दिमाग पर बड़ी छाप छोड़ जाता है. हमारा इशारा है राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की ओर, जो चुनाव परिणाम आने से पहले दावे के साथ कह रहे हैं कि इस बार लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और दोहरे अंक यानि दस या उससे भी ज्यादा सीटें राजस्थान में जीतेगी. अशोक गहलोत ने ये बात ‘पीटीआई-भाषा' को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कही थी. गहलोत ने कहा कि ‘बदलाव की बयार' बह रही है और केंद्र में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस टिप्पणी के लिए भी उन पर पलटवार भी किया जिसमें उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को ‘शहजादे की उम्र' से कम सीटें मिलेंगी.