गजेंद्र सिंह शेखावत के बाद एक और केंद्रीय मंत्री की सीट पर संकट! कैलाश चौधरी का पत्ता होगा साफ?
राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए मिशन-25 के तहत बीजेपी तैयारियों में जुटी है. प्रदेश में इस बार कई नए चेहरों पर दांव लगने की भी बात कही जा रही है. जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत के विरोध के बाद एक और केंद्रीय मंत्री को विरोध झेलना पड़ रहा है. बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र में इस बार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी का चेहरा बदलने की मांग उठ रही है.