महारानी-पूनिया साइड लाइन, बीजेपी आलाकमान को नहीं है स्थानीय चेहरों पर भरोसा?
ADVERTISEMENT
Maharani-Poonia side line, BJP high command does not trust local faces?
क्या मोदी के चेहरे पर ही राजस्थान जीत पाएगी बीजेपी
क्या स्थानीय चेहरों का लोगों पर नहीं चल रहा जादू
क्या महारानी की धमक भी अब पड़ने लगी फीकी
ये सवाल इसलिए क्योंकि राजनीतिक हल्कों में कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी को लेकर भी चर्चा चल रही है कि आखिर बीजेपी की ओर से सीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा। जब भी इस सवाल को बीजेपी नेताओं से पूछने की कोशिश की जाती है तो उनका एक ही जवाब होता है हमारा चेहरा तो नरेंद्र मोदी ही होंगे। राजस्थान में जहां कांग्रेस अपनी सत्ता दोबारा लाने में जुटी है तो वहीं बीजेपी सत्ता पर काबिज होने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही है। मंगलवार को बीजेपी ने सचिवालय का घेराव भी किया लेकिन इस प्रदर्शन के दौरान सियासी हल्कों में चर्चाएं तेज हैं कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उपनेता प्रतिपक्ष इस प्रदर्शन से क्यों गायब रहे। चर्चा इसलिए भी क्योंकि इससे पहले जब बीजेपी ने जयपुर में विधानसभा का घेराव किया था तब भी पार्टी की एकता पर सवाल उठ रहे थे। वसुंधरा राजे झारखंड में तो पूनियां यूपी में पार्टी का काम कर रहे हैं, क्या पार्टी आलाकमान दोनों को राजस्थान से दूर रखकर पार्टी की एकता को बरकरार रखना चाहता है ? ये चर्चा भी लोग आपस में कर रहे हैं। इसी बीच एक सर्वे भी सामने आया है। इस सर्वे में चुनाव में बीजेपी के चेहरे को लेकर किए गए सवाल के नतीजे चौंकाने वाले रहे है। ये सर्वे सी वोटर के द्वारा करवाया गया है। इस सर्वे में शामिल लोगों से सवाल किया गया कि बीजेपी को राजस्थान विधानसभा का चुनाव किसके चेहरे पर लड़ना चाहिए। इस सवाल के जवाब में सर्वे में शामिल 51 प्रतिशत लोगों ने कहा कि बीजेपी को राजस्थान विधानसभा का चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ना चाहिए। केवल 26 फीसदी लोगों ने कहा कि बीजेपी को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के चेहरे पर चुनाव लड़ना चाहिए.वहीं इस सर्वे में शामिल 23 प्रतिशत लोगों ने कोई राय नहीं दी.
इस ऑल इंडिया सर्वे में 2 हजार 64 लोगों से बात की गई। इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है। राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव हैं। इसके करीब 6 महीने बाद ही लोकसभा के चुनाव भी होने हैं. इसलिए राजस्थान और उसके साथ अन्य राज्यों के चुनाव को लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. अब बीजेपी राजस्थान में विधानसभा चुनाव किसके चेहरे पर लड़ेगी, ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल आपका इस सर्वे को लेकर क्या कुछ कहना है, कॉमेंट बॉक्स में हमें लिखकर बता सकते हैं।
Maharani-Poonia side line, BJP high command does not trust local faces?
