SI Paper leak में पकड़ी गई मंजू बिश्नोई, मॉक इंटरव्यू में लिव-इन पर जवाब हुआ था Viral
ADVERTISEMENT
एसओजी ने एक और डमी कैंडिडेट को पकड़ा है. आरोपी की पहचान रोशन लाल मीणा के रूप में हुई है.
राजस्थान में दारोगा भर्ती परीक्षा (Rajasthan SI Exam) में डमी कैंडिडेट बैठाकर पेपर (SI paper leak) दिलाने और पेपर लीक के मामले में एसओजी ने मंजू बिश्नोई को भी पकड़ लिया है. ये वही मंजू बिश्नोई हैं जिनका एक मॉक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. जिसमें लिव-इन रिलेशनशिप (answer on live-in relationship went viral) के सवाल पर वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि मैं बता तो दूंगी पर आप संतुष्ट नहीं होगे?