राजस्थान के भरतपुर में मेवात इलाका जो आपराधिक गतिविधियों के लिए बदनाम रहा है जहां शिक्षा का स्तर भी कमजोर है और बालिका शिक्षा को बढ़ावा नहीं दिया जाता है, खासकर वहां के लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजना पसंद नहीं करते हैं। कक्षा 8 तक तो बच्चियों को पढ़ाने की इजाजत है मगर उसके बाद उनकी शादी कर दी जाती है । लेकिन इसी बीच मेवात इलाके में कामां तहसील की ग्राम पंचायत बिलंग से महिला सरपंच कम्मो बेगम बेटियों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आई हैं। 20 नवंबर 2020 को सरपंच के पद पर चुनी गईं कम्मो बेगम शादीशुदा हैं और ग्रेजुएशन पास किया है। कम्मो बेगम अब अपनी स्कूटी पर घूम-घूमकर बेटियों के माता-पिता ने बेटियों को पढ़ाने की अपील करती हैं, जिन बेटियों के माता-पिता की आर्थिक हालत ठीक नहीं है, कम्मो उन्हें भी आर्थिक तौर पर मदद देती हैं। कम्मो बेगम के इस काम की अब मेवात में हर कोई सराहना कर रहा है। Bharatpur ka Mewat will no longer be known only for crime