MLA रविंद्र भाटी बोले- मैं छात्रसंघ चुनाव के पक्ष में, उधर RU में छात्रनेताओं पर गरजीं पुलिस की लाठियां
ADVERTISEMENT
छात्र नेता प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर गुरुवार को लामबंद हो गए और राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करने लगे. इधर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया जिसमें एक दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हैं और दो दर्जन छात्रनेताओं को हिरासत में लिया गया है.
राजस्थान (rajasthan news) में छात्रसंघ चुनाव (student union election in rajasthan) कराने की मांग को लेकर गुरुवार को राजस्थान विश्वविद्यालय (rajasthan university news) के छात्रनेता धरने पर बैठ गए. छात्रनेताओं ने ऐलान किया कि यदि छात्रसंघ बहाल नहीं होता है तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेंगे. राजस्थान विश्वविद्यालय के मेन गेट पर प्रदर्शन कर रहे छात्र नेता जैसे ही जेएलएन मार्ग की तरफ बढ़े, पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया. इस दौरान करीब 14 से ज्यादा छात्र घायल हुए हैं और दो दर्जन छात्रनेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.