Video: सरकार में मंत्री बनेंगे रविंद्रसिंह भाटी और डॉ. प्रियंका चौधरी! लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का नया गेम प्लान?
ADVERTISEMENT
निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी और प्रियंका चौधरी के बीजेपी ज्वॉइन करने की चर्चाएं तेज हो गई है. इस कयास के पीछे बड़ी वजह है.
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी करने की कोशिश में जुटी है. राजस्थान में महेंद्रसिंह मालवीय ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. अब निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी और प्रियंका चौधरी के बीजेपी ज्वॉइन करने की चर्चाएं तेज हो गई है. कयास इस बात को लेकर भी लगाए जा रहे हैं कि दोनों ही विधायक को सरकार में शामिल होने का मौका मिल सकता है.