Rajasthan: सांसद बनने के बाद ऊंट बैठकर संसद भवन जाने लगे राजकुमार रोत, देखिए फिर दिल्ली पुलिस ने क्या किया?

ADVERTISEMENT

Parliament 18th Session second day : बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ऊंट पर बैठकर आदिवासी वेश-भूषा में संसद भवन जा रहे थे तभी दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक लिया.

Google CTA

देश में आम चुनाव के बाद 18वीं लोकसभा के पहले सत्र (18th Parliament Session) के दूसरे दिन राजस्थान (rajasthan news) के 21 सांसदों ने शपथ ली. इस दौरान सदन और सदन से बाहर राजस्थान की संस्कृति की झलक भी दिखी. बांसवाड़ा के सांसद राजकुमार रोत (MP rajkumar rot) सजे-धजे ऊंट पर सवार संसद भवन पहुंच गए. हालांकि उन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया.