"इंडिया गठबंधन को झटका देकर बीजेपी में आने को तैयार हैं हनुमान बेनीवाल", ज्योति मिर्धा के बयान से मचा बवाल!
ADVERTISEMENT
नागौर चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा का रिएक्शन भी आ गया है. उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि बढ़िया जगह ढूंढो तो वहां फॉर्म हाउस बनाएंगे और जितने लोग यहां बैठे हैं उनकी छाती पर मूंग दलेंगे.
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नागौर से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा का रिएक्शन भी आ गया है. उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि बढ़िया जगह ढूंढो तो वहां फॉर्म हाउस बनाएंगे और जितने लोग यहां बैठे हैं उनकी छाती पर मूंग दलेंगे. इस प्रतिक्रिया के दौरान उन्होंने सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नेताजी लोगों को फोन कर करके बुला रहे हैं कि जल्दी से आकर विधायक कोष का पैसा ले जाओ, क्योंकि फिर उन्हें एमएलए पद से इस्तीफा देना पड़ जाएगा. इसे लेकर सवाल दागते हुए मिर्धा ने कहा कि जब कोष में पैसा आया ही नहीं तो फिर कहां से बांट रहे हो.