Live Video: पहले बजरी से भरी ट्रॉली पलटी फिर देखते ही देखते युवक नदी में बहने लगा
ADVERTISEMENT
इधर एक बजरी खनन के बाद उसे ट्रैक्टर से ले जाते समय एक न केवल ट्रॉली नदी के रपटे पर पलट गई बल्कि एक युवक भी पानी में बहने लगा. ये पूरा नजारा किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैप्चर कर लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
राजस्थान (rajasthan rain) में मानसून की बारिश से नदियां ऊफान पर हैं. बांध लबालब हैं और कई सड़कों और पुल-रपटों के ऊपर से नदियों का पानी बह रहा है. इधर नागौर (nagaur news) जिले के रिया बड़ी उपखंड में भी दो दिन से भारी बारिश के कारण नदी के बहाव क्षेत्र में हालात गंभीर हो गए हैं. प्रशासन बहाव क्षेत्र में जाने से लगातार मना कर रहा है, लेकिन लूणी लदी के इलाके में अवैध बजरी खनन जोरों पर है.