स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी चूक! नवलगढ़ में उल्टा फहरा दिया गया तिरंगा, विधायक-अफसर देते रहे सलामी

ADVERTISEMENT

झुंझुनूं के नवलगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई. सरकारी कार्यक्रम में विधायक विक्रम सिंह जाखल और अधिकारियों की मौजूदगी में तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया.

Google CTA

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई. यहां उपखंड स्तरीय सरकारी कार्यक्रम में तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया. घटना सामने आने के बाद समारोह में मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं.