राजस्थान पंचायत चुनाव: बीजेपी नेत्री नीलम गुर्जर का कांग्रेस पर तीखा हमला, गहलोत-पायलट पर उठाए सवाल

ADVERTISEMENT

राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच बीजेपी नेत्री नीलम गुर्जर ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट सिर्फ आपस में लड़ते रहे, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने धरातल पर काम किया है.

Google CTA

Rajasthan Panchayat Chunav News: राजस्थान में पंचायत चुनाव का रन अपने परवान पर है और तीसरे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इस बीच राजस्थान तक से खास बातचीत करते हुए बीजेपी नेत्री नीलम गुर्जर ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पूरे पांच साल सिर्फ आपस में लड़ते रहे और अपनी कुर्सियां बचाते रहे, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने जनता के बीच जाकर धरातल पर काम किया है.

गांव-गांव तक पहुंच रही विकास की योजनाएं

चुनावी मुद्दों को लेकर नीलम गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उद्देश्य है कि केवल शहरों का नहीं, बल्कि गांवों का विकास होना चाहिए तभी राजस्थान अग्रणी बन सकेगा. उन्होंने कहा कि हर गाँव में सड़क, बिजली, पानी और उच्च शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए सरकार पूरी शिद्दत से काम कर रही है. केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भजनलाल सरकार मिलकर गरीब कल्याण की योजनाओं को और अधिक सशक्त बना रही है, जिससे जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

कांग्रेस के दावों और गुटबाजी पर करारा प्रहार

कांग्रेस द्वारा योजनाओं को बंद करने और किसानों से जुड़े मुद्दों पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए नीलम गुर्जर ने कहा कि विपक्ष का काम केवल सवाल उठाना है, लेकिन बीजेपी सरकार ने कांग्रेस की अटकी और लटकी हुई योजनाओं को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया है. उन्होंने ईसरदा प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय सिर्फ एमओयू साइन हुए थे, लेकिन हमारी सरकार इस प्रोजेक्ट के जरिए गाँवों तक पानी पहुंचाने का काम कर रही है. इसके साथ ही, कांग्रेस नेताओं के एकजुट होने के दावों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि गहलोत और पायलट का साथ आना सिर्फ दिखावा है, क्योंकि सत्ता में रहते हुए उन्होंने केवल कुर्सी बचाने का खेल खेला है.

पार्टी का निर्णय सर्वमान्य, आगामी चुनाव में जीत का दावा

अपनी दावेदारी और संगठन के बारे में बात करते हुए नीलम गुर्जर ने स्पष्ट किया कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि राजस्थान के आगामी चुनावों में बीजेपी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और जनता एक बार फिर विकास की राजनीति पर मुहर लगाएगी.

यह भी पढ़ें: नागौर में बेनीवाल परिवार की दो बहुओं ने लड़ा सरपंच चुनाव, वोटों का अंतर चौंकाने वाला