अब पायलट के पक्ष में आए CM गहलोत, राहुल के समर्थन में पीएम मोदी के लिए कही ये बात
ADVERTISEMENT
Gehlot in the field for Rahul, targeted the pilot by taking the name of Amit Shah…
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द किए जाने को लेकर खुलकर बातचीत की। अंजना ओम कश्यप को दिए गए इंटरव्यू में अशोक गहलोत ने खुलकर राहुल गांधी ओर से बैटिंग की, गहलोत ने मोदी सरकार और बीजेपी पर राहुल गांधी के खिलाफ षडयंत्र करने का आरोप लगाया, राहुल गांधी की सांसदी जाने को लेकर अब कांग्रेस ऊपरी अदालत का रुख करेगी, इस बात के भी संकेत सीएम अशोक गहलोत ने दिए हैं। अपने गोदी मीडिया वाले बयान पर भी अशोक गहलोत सफाई पेश करते दिखे, उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी संस्थान पर अपनी ओर से आरोप नहीं लगाए, बल्कि लोग जो कहते हैं वही बात वो करते हैं। सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट से अपनी तल्खियों और मतभेदों पर भी बात की, गहलोत ने कहा कि पहले जब सचिन पायलट मानेसर गए थे, तब उन्हें उनसे दिक्कत थी, लेकिन अभी तो वो कांग्रेस पार्टी में ही हैं और जब खुद राहुल गांधी ही उन्हें पार्टी का असेट बता चुके हैं तो फिर मतभेद या मनभेद की गुंजाइश बाकी नहीं रह जाती। सीएम अशोक गहलोत ने अंजना के हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया।
Gehlot in the field for Rahul, targeted the pilot by taking the name of Amit Shah…
